छोटी दीपावली पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन केबिनेट मंत्री, सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर, एस पी के साथ जलाये दीप, महाआरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी भी की गई

0 302

 

(वीरेन्द्र श्रीवास, ब्लॉक ब्यूरो मंडला)

 

नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट और जिला प्रशासन की ओर से छोटी दीपावली पर माहिष्मती घाट पर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद कछवाहा, ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव में हिस्सा लिया।

भव्य दीपोत्सव के साथ ही माँ नर्मदा की महाआरती की गयी। रुद्राष्टक, स्वस्ति वाचन, नर्मदाष्टक के साथ माँ नर्मदा आरती समर्पित की गई। मंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर मंडला, पुलिस अधीक्षक सहित सभी ने मां नर्मदा का दुग्ध अभिषेक किया। महाआरती के पश्चात दीपोत्सव का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, प्रफुल्ल मिश्रा, जय दत्त झा, शिवा रानू राजपूत, विनय मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय रोहित बड़कुल, तहसीलदार मण्डला हिमांशु भलावी, सीएमओ नगर पालिका गजानन नाफड़े सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment