खजुरी में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई  23 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद

0 340

आर,डी, पाण्डेय सीधी

सीधी, 20 अक्टूबर 2025

 

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली सीधी के अंतर्गत ग्राम खजुरी में अवैध मदिरा विक्रेताओं के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई।

 

आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देते हुए जग्यभान पाल पिता रामलाल पाल के रिहायसी मकान/दुकान से 23 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

इसके अलावा, खजुरी मॉडल स्कूल के सामने स्थित एक अन्य मकान में भी तलाशी ली गई, हालांकि वहां से कोई अवैध मदिरा या मादक पदार्थ नहीं मिला।

 

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती अंजली मिश्रा, मुख्य आरक्षक श्यामबहादुर सिंह बघेल, एवं नगर सैनिक यज्ञसेन द्विवेदी, अशोक तिवारी और धनेश्वर सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment