भरत पार्क में “स्वस्थ जीवन और सशक्त समुदाय” की दिशा में विशेष पहल

0 312

जयपुर, 16 अक्टूबर 2025

 

भट्टा बस्ती स्थित भरत पार्क में आज “स्वस्थ जीवन एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम” तथा “टैक्टिकल अर्बनिज़्म और युवोत्सव” के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, जीवन कौशल और सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्री अजहरूद्दीन उपस्थित रहे। साथ ही उपनिरीक्षक मदन सिंह, सुश्री श्रद्धा, श्री अभिषेक, डॉ. नीलिमा अग्रवाल, श्री राहुल रज्जाक और श्री विष्णु पाठक सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समुदाय को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की प्रेरणा दी तथा युवाओं की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

 

यह आयोजन मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन और डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोग से, फाउंडेशन बॉटनर के समर्थन में संपन्न हुआ। इस दौरान “टैक्टिकल अर्बनिज़्म” की अवधारणा को मूर्त रूप देते हुए भरत पार्क को एक आदर्श एवं आकर्षक “मॉडल पार्क” के रूप में विकसित किया गया। पार्क में योगा ज़ोन, बच्चों के खेल क्षेत्र, कला प्रदर्शन स्थल और संवाद दीवार जैसी रचनात्मक पहलें की गईं, जिससे यह सभी आयु वर्गों के लिए उपयोगी और सशक्त सामुदायिक स्थल बन सका।

 

कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों, युवाओं, अभिभावकों और समुदाय के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

 

समापन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और सामूहिक भागीदारी को भी प्रोत्साहित

करते हैं।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment