सीएम हेल्पलाइन 181 पर  भूमि रजिस्ट्री में गड़बड़ी की शिकायत दायर

0 483

संवाददाता निलेश कलसकर

 

पांढुरना जिले के निवासी प्रतीक सांबारे ने एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बदला हुआ नाम वंदना बाई भुमि का खसरा नम्बर 279/2 सावरगांव पांढुरना

की भूमि का रजिस्ट्रीकरण 74 लाख 50 हजार रुपये में होना था, लेकिन अनावेदक अरुण घाटोडे के माध्यम से रजिस्ट्री 25 लाख रुपये में की गई है।

 

आवेदक की समस्या को हल करने के लिए विभाग से क्या कार्यवाही की गई है?

 

विभाग द्वारा आयकर अधिकारी, थाना प्रभारी पांढुरना और जिला पंजीयक महोदय छिंदवाड़ा को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। साथ ही तहसीलदार को नामांतरण निरस्ती के लिए भी पत्र भेज दिया गया है। विभाग द्वारा वसूली का प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।

 

अब क्या किया जाना चाहिए?

 

अब यह आवश्यक है कि विभाग द्वारा इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों को रोका जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment