Breaking News

अवैध रेत परिवहन पर पुलिस-खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही, बालू लोड हाईवा वाहन जप्त

0 231

 

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना वैढ़न अंतर्गत चौकी सासन पुलिस ने खनिज विभाग की संयुक्त टीम के साथ अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

 

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम मझौली में कार्रवाई करते हुए एक हाईवा वाहन (क्रमांक UP64BT6571) को जप्त किया, जिसमें बालू (रेत) लोड था। वाहन चालक परसोतन सिंह पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी झाझी टोला चौकी सासन मौके पर रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

इस पर पुलिस ने उक्त वाहन को जप्त कर चौकी परिसर में सुरक्षा हेतु खड़ा कराया तथा आगे की कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द किया। विभाग द्वारा ओवरलोड की जांच के साथ ही वाहन की टीपी और बिल्टी की वैधता की पड़ताल की जा रही है।

 

इस संयुक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उ.नि. संदीप नामदेव, सउनि लेखचन्द्र डोहर, प्र.आर. हेमराज पटेल, सुमत कोल, लल्लू सिंह, आर. मुकेश पटेल, राजकुमार शाक्य एवं जितेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

 

अवैध रेत परिवहन के खिलाफ सिंगरौली पुलिस की यह सख्त कार्यवाही खनन माफियाओं पर प्रभावी नकेल कसने का संदेश दे रही है।

 

जिला ब्यूरो सिंगरौली

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment