रानी लक्ष्मी बाई योजना के माध्यम से सिंगरौली के बेटिया बन रही है आत्म निर्भर एवं शसक्त

सिंगरौली 13 अक्टूबर 2025/राज्य शासन द्वारा चलाये जा रहे समग्र शिक्षा अभियान तहत छात्राओं में आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं विपरीत परिस्थितियों में स्वय की रक्षा करने में समर्थ बनाने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक शालाओं में कक्षा पहली से आठवी तक की बालिकाओं की पढ़ाई के साथ साथ रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वर्ष 2024-25 के यू डाइस के नामांकन के आधार पर पीएबी में स्वीकृत विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए उन शासकीय माध्यमिक शालाओं को चिन्हिंकित किया गया है जहां दर्ज बालिकाओं की संख्या 25 से अधिक है। शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षक के रूप में समान्यतः महिला प्रशिक्षक को चयनित किया जाये। महिला प्रशिक्षक न मिलने की परिस्थिति में पुरूष प्रशिक्षक का चयन किया जा सकता है। प्रशिक्षण के समय एक महिला शिक्षिका की पूर्ण समय उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रशिक्षको को शाला प्रबंधन समिति द्वारा न्यूनतम एक माह के लिए चयनित किया जाएगा। प्रशिक्षण समयावधि 3 माह की होगी। प्रत्येक शाला में सप्ताह में 4 दिवस प्रशिक्षण कार्य अनिवार्य रूप से किया जाएगा। प्रशिक्षक को सेल्फ डिफेंस सर्टिफिकेशन (कराटे) कोर्स /ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी होना चाहिए। साथ ही प्रशिक्षको का चरित्र सत्यापन पुलिस के माध्यम से कराया जाएगा। प्रत्येक प्रशिक्षण का सम्पूर्ण डाक्यूमेंटेशन भी किया जायेगा।
योजना के तहत पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरबी कालरी में बालिकाओ को आत्म रक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान
जिला ब्यूरो सिंगरौली