Breaking News

सुबह सवेरे ताजा समाचार दर्शन

0 217

 

संपादक आर. डी.पांडेय एवं नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा के साथ

⛔👉देश में शारदीय नवरात्रि की धूम नवरात्रि का आज आठवां दिन, हो रही माँता महागौरी की पूजा आराधना।

⛔👉सीधी जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी कुचवाहीं से लगे गांव जनकपुर के पहाड़ से सागौन की लकड़ी की तस्करी का चल रहा लंबा खेल।

⛔👉एशिया कप क्रिकेट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को दिल की धड़कनें बढ़ाने बाले मैच में शानदार तरीके से फिर रौंदा। पाकिस्तानी नकवी के हाथ से टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी इंतजार करते रहे एसीसी चीफ। दुबई में 2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

⛔👉सीएम योगी का सख्त संदेश- ‘गजवा-ए-हिंद के सपने देखने वालों का होगा छांगुर बाबा जैसा अंजाम’, बरेली में उपद्रव करने वालों की खैर नहीं! तौकीर रजा सहित 39 गिरफ्तार।

⛔👉चीन में कोर्ट का सख्त फैसला, रिश्वत के आरोपी कृषि मंत्री की सारी संपत्ति छीनी, मृत्युदंड की सज़ा सुनाई गई।

⛔👉भारत के साथ डील जरूरी, नरम पड़ गए टैरिफ पर डींगें हांकने वाले ट्रंप के साथी।

⛔👉अमेरिका की 100% टैरिफ मार के बीच चीन ने खोला भारतीय फार्मा के लिए दरवाजा।

⛔👉एशिया कप क्रिकेट के फाइनल में भारत के हाथों हार के बाद पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, ड्रेसिंग रूम में छिपी पूरी टीम। स्टेज पर इंतजार करते रहे सभी गेस्ट।

⛔👉भारत अपने विकल्प का चुनाव करने की स्वतंत्रता हमेशा कायम रखेगा, यूएनजीए में बोले एस जयशंकर।

⛔👉राहुल गांधी ने सोनम वांगचुक को जेल भेजने पर की भाजपा की आलोचना।

⛔👉दशहरे पर हनीमून हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी का पुतला जलाने पर हाइकोर्ट ने लगाई रोक।

⛔👉मन की बात का 126वां एपिसोड सागर परिक्रमा करने वाली दो अफसरों की चर्चा; छठ पूजा-दिवाली का जिक्र, PM की त्योहारों में स्वदेशी खरीदने की अपील।

⛔👉कुपवाड़ा में सेना ने दो आतंकी ढेर किए,घुसैपठ की कोशिश कर रहे थे, 8 दिन में दूसरा एनकाउंटर।

⛔👉तमिल अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 40 की मौत: इनमें 16 महिलाएं, 10 बच्चे; 9 साल की बच्ची के खोने की खबर से बेकाबू हुई भीड़।

⛔👉जांच आयोग ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के देश छोड़ने पर लगाई रोक।

⛔👉होटल में नाम बदलकर रुका था छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

……………*खेल समाचार*………..
⛔👉🏏 एशिया का नौवीं बार चैंपियन बना भारत, पहले कुलदीप ने मचाई तबाही फिर तिलक बर्मा ने छोड़ी मिसाइल, एशिया कप क्रिकेट में भारत के हाथों पाकिस्तान ने लगायी हार की हैट्रिक।

*आप का दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment