Breaking News

स्वदेशी और आत्मनिर्भरता एक ही सिक्के के दो पहलू-योगेश

0 269

 

पंचप्रण और आत्मनिर्भरता एक दूसरे के पूरक – राजेश

 

भारत अपने दम पर दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत- देवकुमार

 

भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 25 सितंबर दीनदयाल जयंती से लेकर 25 दिसंबर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सीधी जिले की कार्यशाला स्थानीय वैष्णवी गार्डन सीधी में संपन्न हुई।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सतना नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता एक ही सिक्के की दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरे की कल्पना नही की जा सकती।आज भारत देश हर क्षेत्र में धरती से लेकर अंतरिक्ष तक आत्मनिर्भर की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिला के संगठन प्रभारी राजेश पांडेय द्वारा कहा गया की पंचप्रण और आत्मनिर्भरता एक दूसरे के पूरक है यदि हम पंच प्रण का पालन करते हैं तो आत्मनिर्भरता की ओर हम अग्रसर होते जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान द्वारा कहा गया कि भारत अपने दम पर दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत के रूप में उभर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य इन्द्रशरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी , बृज बिहारी लाल शर्मा, लाल चंद्र गुप्ता, नगरीय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक जीतेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष एवम टोली जिला संयोजक अखिलेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष एवम सह सह संयोजक उषा गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, जिला उपाध्यक्ष बिश्वबंधुधर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष मनीला सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत,जिला महामंत्री द्वय अनिल पांडेय और लोरिक यादव , जिला मंत्री एवम जिला टोली सह संयोजक उमेश यादव, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम, जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह,जिलामंत्री कपूर चंद्र साहू, जिलामंत्री उर्मिला साकेत, जिला मंत्री गजराज सिंह, जिला टोली सहसंयोजक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजमणि साहू , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आगा मंसूर खान पुन्नू, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी,जिला कार्यालय मंत्री पुनीत पांडेय, सह कार्यालय मंत्री संदीप सिंह गहरवार,मंडल अध्यक्षों में पंकज पांडेय, अखंड सिंह, सूबेदास यादव, पुष्पेंद्र पांडेय, जयशंकर द्विवेदी, प्रमोद सिंह, नीरज द्विवेदी,अनीता सिंह, कृष्णकांत मिश्रा, रजनीश शुक्ला, विमलेश रावत, सिद्धार्थ गौतम सहित सभी मंडलो के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान टोली के संयोजक एवंम सह संयोजक उपस्थित रहे।।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment