Breaking News

करकचहा में धूमधाम से हुई मां कालरात्रि की पूजा, भजन-कीर्तन में उमड़ी श्रद्धा

0 288

सीधी।

शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन ग्राम पंचायत क्षेत्र करकचहा में श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की आराधना पूरे उत्साह और भक्ति भाव से की। श्री सूर्यलाल तिवारी के निवास पर मां की स्थापना के साथ लगातार पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में स्थित भगवान नीलकंठ जी का प्राचीन मंदिर भी आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। आयोजन में पूरे क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित हुआ।

 

👉 करकचहा में नवरात्रि का उत्सव आस्था और संस्कृति का जीवंत प्रतीक बनकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment