छांटा में पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने लगाया चक्का जाम

0 220

डिंडोरी। जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छांटा में पेयजल संकट गहराने से नाराज़ ग्रामीणों ने  समनापुर रोड पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण पानी के बर्तन लेकर पानी टंकी के पास एकत्र हुए और घंटों तक सड़क पर बैठकर विरोध जताया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

 

पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने मजबूर होकर सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। चक्का जाम से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment