लाड़ली बहनों को मध्य प्रदेश सरकार ने दिया भाई दूज का उपहार, अब मिलेंगे मिलेंगे 1500 रुपए

रिपोर्ट (राकेश शर्मा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर बरसते हुए लाड़ली बहनों के लिए एक और उपहार की घोषणा की। भाईदूज से अब लाडली बहनों को 1500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कुछ भी कहें लेकिन बहनों चिंता ना करो, दिवाली के बाद इसी भाईदूज से आपको 1500 रुपए मिलने चालू हो जायेंगे। कांग्रेसी रोते रहेंगे और हमारे पास इतने पैसे हैं कि हम अपनी बहनों को बराबर देते रहेंगे। उन्होंने सागर में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में सभा को संबोधित करते हुए ये एलान यह किया।
सागर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये हुए कहा कि विकास योजनाएं चलाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। हम अपने किसान भाईयों और लाड़ली बहनों को किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे किसान भाईयों को केंद्र और राज्य सरकार की किसान सम्मान निधि मिलेगी, तो लाड़ली बहनों के लिए दीपावली के बाद भाईदूज को 1500 रुपए मिलेंगे।