सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 24 सितम्बर को आयोजित होगा

0 220

डिंडौरी खमोद चन्देल की रिपोर्ट –

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 24 सितम्बर 2025 को दोपहर 3.00 बजे आयोजित की जाएगी।

बैठक में सांसद श्री कुलस्ते के साथ समिति के सदस्य डिंडौरी विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम, शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री रविशंकर सिंह, डाक विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल होंगे।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक में आवश्यक जानकारी एवं प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment