कोल इण्डिया के चेयरमैन बनाये जाने पर सिटिया संगठन दी बधाई 

0 301

बीना – एनसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बी. साईं राम को कोल इंडिया का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को कोल इंडिया आईटीआई इम्पलाईज एसोसिएशन (सिटिया-सीटू) एनसीएल जोन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की।

 

एनसीएल जोन के अध्यक्ष प्रकाश पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बी साईं राम से भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अरविन्द शाह, संयुक्त महामंत्री प्रशांत सिंह और मुख्यालय सचिव शिरीन राही शामिल थे।

 

पदाधिकारियों ने बी साईं राम को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए चेयरमैन के नेतृत्व में कोल इंडिया नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही कंपनी कर्मचारी-हितैषी और प्रगतिशील कार्यों में और अधिक सफलताएं हासिल करेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment