स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम, पौधा रोपण किया गया 

0 289

घोसी (जहानाबाद ) नगर पंचायत घोसी के वार्ड नं 17 में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया गया, इस दौरान घोसी गांव के सुर्य मंदिर प्रांगण परिसर में 50 पेड़ लगाए गए, वहीं उनके रखरखाव को लेकर घेराबंदी की गई, इस अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत सांसें हों रहीं हैं कम आओ पेड़ लगाए हम, वृक्षारोपण यश महान एक बृक्ष सौ पुत्र समान,बृक्ष बर्षा लाती है जीवन में हरियाली आती है आदी नारों के साथ पौधा रोपण किया गया,जिसका विधिवत शुभारंभ मानमंति देवी उपाध्यक्ष पुजा देवी ने पेड़ लगाकर संयुक्त रूप से की, इस दौरान नगर पंचायत घोषी के कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय, वहीं स्वछता पदाधिकारी सिमरन कुमारी मौके पर मौजूद थीं, इस अवसर पर स्वछता पदाधिकारी सिमरन कुमारी ने बताया कि मोटर साईकिल , मोटर कार से निकलने वाली धुंए वहीं बेतहाशा पेड़ों की कटाई से वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक बढ़ गई है जिससे ओजोन परत की क्षति हुई है, जिससे सुर्य से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरण से मानव जीवन को नुक़सान पहुंच रहा है,इस लिए वृक्षारोपण कर वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध बनाने के लिए हम सबको कम से कम एक पेड़ जरूर लगाने की आमजन से अपील की , इस अवसर पर वार्ड पार्षद अरविंद कुमार, मनोज कुमार,भोला विश्वकर्मा समेत कई लोग वृक्षारोपण कार्य करने में शामिल थे

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment