‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

सीधी/बहरी, 21 सितम्बर 2025।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य कमलेश्वर पटेल ने बहरी रेस्टहाउस में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ नेताओं में अम्बिकेश पाण्डेय, सरोज द्विवेदी, भगवान हेडिग, औसेरी साहू, दारा पाण्डेय, विनोद पाठक, रविन्द्र नाथ पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की।
अभियान का उद्देश्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जनसमर्थन जुटाना और लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज़ को मजबूती देना बताया गया।
—