अमरप्रीत सिंह काले ने देश के रक्षा मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात ।

0 283

 

नई दिल्ली, 20 सितम्बर 2025

 

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली आवास में शिष्टाचार भेंट की।

 

इस अवसर पर काले ने रक्षा मंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा झारखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों और भाजपा संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य की प्रगति, जनता की खुशहाली और राष्ट्रीय सुरक्षा में झारखंड की महत्त्वपूर्ण भूमिका को लेकर रक्षा मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड भाजपा के सशक्त भविष्य और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं और संगठन को आगे बढने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

 

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ़ इंदर जीत सिंह भुल्लर।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment