मड़वास महाविद्यालय में स्वच्छता सेवा पखवाड़े पर जैविक खेती जागरूकता रैली और परिचर्चा

0 267

 

प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी : रिपोर्ट शाहिद खान

स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत आज शासकीय महाविद्यालय मड़वास में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता रैली एवं किसानों के साथ परिचर्चा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आई.पी. प्रजापति ने की, जबकि संयोजक डॉ. दीपक अग्निहोत्री और आयोजक डॉ. आकांक्षा मिश्रा एवं प्रो. बाबाहरीनंद साकेत रहे।

रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें छात्रों, महाविद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पोस्टर, तख्तियों और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जैविक खेती के महत्व के प्रति जागरूक किया।

परिचर्चा सत्र में विशेषज्ञों ने कहा कि जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, स्वास्थ्यवर्धक अन्न उत्पादन संभव होता है और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित होता है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती, गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद और जैविक कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रो. प्रवीण कुमार, डॉ. निशा सिंह, डॉ. पूजा गर्ग, डॉ. संध्या वर्मा, डॉ. ज्योति रजक, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. रामधारी जायसवाल, श्री संदीप कोल और श्री अनिल केवट सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

किसानों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अनुभव साझा किए और जैविक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने प्रदूषण-मुक्त खेती अपनाने और धरती माँ की उर्वरता बनाए रखने की शपथ ली।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment