ऑपरेशन फास्ट में फर्जी सिम विक्रेता गिरफ्तार, 13 फर्जी सिम कार्ड का हुआ खुलासा

0 455

 

थाना कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उमेश गुप्ता (निवासी हॉस्पिटल रोड, सीधी) को गिरफ्तार किया है, जिस पर ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 13 फर्जी सिम कार्ड जारी करने और उन्हें साइबर अपराधों में उपयोग के लिए भेजने का आरोप है।

 

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ही धारा 318(4) बीएनएस 2023, 66(C) आईटी एक्ट 2008 तथा दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(A), 42(6) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पंच मशीन एवं लापु सिम भी जब्त की है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह तथा आरक्षक अनुराग यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment