थाना चुरहट पुलिस की सतर्कता – दो नाबालिक किशोरियाँ सकुशल बरामद
सीधी। थाना चुरहट क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिक किशोरियों को पुलिस ने सतत प्रयासों के बाद दस्तयाब कर परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, 07 सितम्बर एवं 16 सितम्बर को दो अलग-अलग परिजनों ने थाना चुरहट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक पुत्रियाँ घर से लापता हो गई हैं। परिजनों ने स्वयं आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, किंतु कोई पता नहीं चला। साथ ही उन्होंने आशंका जताई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर उन्हें ले गया है।
प्रकरण पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक बघेल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।
लगातार खोजबीन और प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस ने दोनों किशोरियों को दस्तयाब कर सुरक्षित थाना लाया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चुरहट उनि0 दीपक बघेल, उनि0 आशा सिलावट, सउनि0 मनोज प्रजापति, आर0 उदयप्रकाश तिवारी एवं आर0 विवेक द्विवेदी की विशेष भूमिका रही।
—