गर्ल्स कॉलेज मंडला में नशा मुक्ति अभियान, देश को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प 

0 229

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत महिला महाविद्यालय नाव घाट मंडला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत विविध गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जागरुकता के लिए आयोजित गतिविधियों में पार्टिसिपेट करने वाली प्रतिभावन छात्राओं को प्रमाण पत्र व शील्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही नशा मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान छात्राओं को ऑनलाइन शपथ में रजिस्ट्रेशन कर अपना प्रमाण पत्र/सर्टिफिकेट प्राप्त करने की जानकारी से अवगत कराया गया। जिले को नशा से मुक्त करने हेतु नशा की दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। इस कार्यक्रम में महिला कॉलेज के प्राचार्य शरद नारायण खरे, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पीयूष पांडे, सतीश बैगा, श्रीमती सैयाम, अजीत सिंह मरावी, रविन्द्र गौठिया सहित सामाजिक न्याय विभाग, कॉलेज स्टॉफ एवं छात्राएं मौजूद रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment