सीधी जिले के दक्षिणी करौंदिया में हादसा

करंट लगने से मजदूर की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम

0 206

 

सीधी जिले के दक्षिणी करौंदिया में उस समय हड़कंप मच गया जब टेंट का काम कर रहे मजदूर अनीश साकेत (पिता बांके साकेत, निवासी बटऊली हिनौता) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद परिजन गुस्से में आ गए और अस्पताल चौराहे पर चक्का जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि अनीश के मोबाइल पर गुप्ता टेंट हाउस से आशीष गुप्ता और मनीष ने कई बार फोन कर काम पर बुलाया था। काम के दौरान ही अनीश करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

गुस्साए परिजन टेंट हाउस संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान कोतवाली पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। काफी मशक्कत के बाद परिजन चक्का जाम खोलने और पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस मामले में मीडिया से बातचीत में डीएसपी हेडक्वार्टर अमन मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment