Breaking News

एसडीएम बजाग ने किया निरीक्षण

0 261

 

 

मिढली रैयत पंचायत के आंगनवाड़ी, स्कूल और उचित मूल्य दुकान में मिली खामियाँ

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

एसडीएम बजाग श्री राम बाबू देवांगन ने ग्राम पंचायत मिढली रैयत का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल सहित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए आई एक बेटी का वजन कम पाया गया, जिस पर एसडीएम ने तत्काल उसे पोषण पुनर्वास केंद्र में भेजने के निर्देश दिए।

विद्यालयों के निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। एसडीएम ने संबंधित शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। वहीं, मिड-डे-मील योजना की जांच में मेन्यू का पालन नहीं पाया गया, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को सुधार के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत सचिव को ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उचित मूल्य दुकान की जांच में गेहूं की गुणवत्ता खराब पाई गई। एसडीएम श्री देवांगन ने मौके पर ही गेहूं का सैंपल लेकर जांच हेतु भेजने की कार्रवाई की।

निरीक्षण के अंत में एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment