मड़वास पुलिस की सूझबूझ से युवक की जान बची – हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा था आत्महत्या के इरादे से

0 293

 

सीधी।

थाना मड़वास पुलिस ने साहस और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचा ली। ग्राम दरिमा डोल निवासी विजय कुमार साकेत उर्फ पटवारी (आयु 23 वर्ष) आत्महत्या के उद्देश्य से 7 लाख 56 हजार वोल्टेज वाले हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया था।

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेश बैस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

 

घटना स्थल पर पुलिस ने युवक को समझाइश दी और काफी प्रयास के बाद सही-सलामत नीचे उतारने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और भविष्य में ऐसी घटना न करने की शपथ दिलाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेश बैस के साथ सउनि राजकुमार सिंह, सउनि आर.एस. सोनवंशी, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, आरक्षक राकेश पटेल और आरक्षक राहुत गिरवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने थाना मड़वास पुलिस की सराहना करते हुए कहा –

👉 “पुलिस सिर्फ कानून और व्यवस्था की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर लोगों की जान बचाना भी हमारी पहली जिम्मेदारी है।”

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment