आचार्या स्कूल के छात्रों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

0 239

 

आचार्या पब्लिक हाई स्कूल के छात्रों ने शालेय राजस्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित जिलास्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।

 

विद्यालय के छात्र अंकित शुक्ला ने जिला स्तरीय ऊँची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया। वहीं छात्र सुमित सिंह ने तवा फेंक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संभाग स्तर के लिए जगह बनाई। इसी प्रकार विद्यालय के छात्र प्रियांशु पाण्डेय ने 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अर्जित कर संभाग स्तर हेतु चयनित हुए।

 

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक पवन गुप्ता, प्राचार्य अद्वैत मिश्रा, परीक्षा प्रभारी मानेन्द्र कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा गुप्ता, खेल प्रशिक्षक विवेक मिश्रा, सुमित शुक्ला एवं अन्य शिक्षकों ने तीनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment