भारत–पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध – शिवसेना ने किया विरोध

भाजपा जिला कार्यालय के सामने आईसीसी अध्यक्ष जय साह का पुतला दहन किया

0 258

भारत–पाकिस्तान एशिया कप मैच का विरोध करते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय के सामने गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र एवं आईसीसी अध्यक्ष जय साह का पुतला दहन किया।

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि जब देश अभी भी युद्ध और आतंकी हमलों की ज्वाला से झुलस रहा है, तब पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना देश की आत्मा वा इंडियन आर्मी देश की सेना को लज्जित करने जैसा है। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, पहलगाम और पुलवामा की आग अभी ठंडी नहीं पड़ी, फिर भी सरकार क्रिकेट के बहाने पाकिस्तान से मित्रता निभा रही है—यह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।

श्री पांडे ने आरोप लगाया कि सरकार का जमीर मर चुका है। एक तरफ सिंधु नदी का पानी रोकने का दिखावा, दूसरी तरफ पाकिस्तान से क्रिकेट—यह सरकार की दोहरी मानसिकता और गंदी सोच को उजागर करता है।

आक्रोशित श्री पांडे ने कहा कि लोकसभा में ओवैसी जैसे नेताओं ने भी इस मैच का खुलकर विरोध किया, लेकिन फिर भी सरकार धर्म और राष्ट्रहित से ऊपर उठकर पाकिस्तान से गले मिलने को आतुर दिख रही है। जब सनातन पितृ पक्ष पर शहीद परिवार अपने वीर सपूतों का पिंडदान कर रहे हैं, तब सरकार पाकिस्तान से हाथ मिलाकर शहीदों की आत्मा का अपमान क्यों कर रही है?

श्री पांडे ने देश के खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस मैच का बहिष्कार करें। साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल युवाओं को अपने स्वार्थ की राजनीति में धकेल रहे हैं, जो राष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष के नाम सिंह बघेल उर्फ भोले,जिलामहमंत्री अशीस मिश्रा,सीधी विधानसभा प्रभारी रोहित राठौर, युवा जिला संयोजक आकाश परांडे,युवा मीडिया प्रभारी सजन कुमार,नगर उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा,युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, राहुल दुबेड़ी, बेटू चौहान,बंटू पंडित, अमित गुप्ता, सहित कई युवा शिवसैनिक रहे मौजूद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment