सीधी जिले के गाड़ा बबन सिंह गांव में रेलवे के निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में डूबने से बालक की फिर हुई मौत, शव को अस्पताल चौक में रखकर धरना प्रदर्शन…

0 431

सीधी जिले के गाड़ा बबन सिंह गांव में रेलवे के निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में डूबने से बालक की फिर हुई मौत, शव को अस्पताल चौक में रखकर धरना प्रदर्शन…

 

सीधीः कोतवाली थाना अंतर्गत गाड़ा बवन सिंह गांव में रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज में डूबने से एक बालक की मौत हो गई है। परिजनों के द्वारा बताया गया की ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना के तहत ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें काफी गहरा गड्डा बना दिया गया था जहां एक 12 वर्षीय बालक रमन सिंह पिता संत बहादुर सिंह की डूबने से मौत हो गई है जिसके बाद परिजनों ने शव को अस्पताल चौक में रख करके चक्का जाम करते हुए धरना प्रदर्शन किया है। मौके पर पुलिस टीम के साथ डीएसपी अमन मिश्रा मौजूद है। समझाने की कोशिश जारी है लेकिन परिजन नहीं मान रहे हैं।

इसके पहले दो बालकों की हो चुकी है मौत

 

रेलवे ठेकेदारों की लापरवाही लगातार जारी है इसके पहले भी दो बालकों की गहरे पानी में डूबने से कुचवाही मझरेटी गांव के पास मौत हो चुकी है कुचवाही के पास निर्माणाधीन ब्रिज में डूबने से दो बालकों की मौत के बाद भी ठेकेदार सीख नहीं ले रहे हैं और लगातार लापरवाही बरत रहे है।,वही ग्रामीणों सहित परिजन एकत्र होते हुए अपनी मांग रखी है कि रेलवे के खिलाफ केश दर्ज करते हुए परिवार के सदस्य को नौकरी और मुआवजे की राशि दी जाए साथ ही लापरवाह ठेकेदार पर तुरंत कार्यवाही की जाए जिससे अब फिर से ऐसे घटना की पुनरावृत्ति जिले में नहीं हो ठोस कार्यवाही की जाए,वही जिले के पुलिस अधिकारी सहित एसडीएम के द्वारा परिजनों से बात की जा रही है साथ ही कार्यवाही का आश्वासन भी दिया जा रहा है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment