12 सितम्बर को निवास से गया जी के लिए तीर्थ यात्रा बस ने किया प्रस्थान 

0 286

12 सितम्बर को निवास से गया जी के लिए तीर्थ यात्रा बस ने किया प्रस्थान

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

तीर्थ यात्रा संचालक पं. धर्मेंद्र पांडे, सागर पांडे, और जितेन्द्र पांडे के तत्वाधान में मंडला जिलांतर्गत निवास से 12 सितम्बर को गया जी तीर्थ यात्रा और पिंडदान के लिए तीर्थ यात्रा बस को प्रस्थान करवाया गया है, जिसमें अनेक तीर्थ यात्री शामिल हुए हैं l

यह बस निवास से प्रयागराज होते हुए सीतामढ़ी, बनारस, काशी पुरी, होते हुए गया जी पहुंचेगी फिर वहां पर पिंडदान होने के बाद वापसी में बौद्ध गया, अयोध्या, चित्रकूट, मैहर, ग्वारीघाट, होते हुए पुनः 21 सितम्बर को निवास वापस पहुंचेगी l

इस तीर्थ यात्रा का सफर कुल 10 दिन का रहेगा, इस यात्रा के दौरान चाय, नाश्ता, और भोजन की व्यवस्था यात्रा संचालक के द्वारा की जाएगी l अन्य खर्चे यात्रियों को स्वयं ही उठाना पड़ेगा l यह तीर्थ यात्रा 19 वर्षों से लगातार चलती आ रही है l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment