Breaking News

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान – महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में पहल

0 257

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान – महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में पहल

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

 

सीधी, 11 सितम्बर 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जाएगा।

 

अभियान के मुख्य उद्देश्य

 

महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य व पोषण संबंधी चुनौतियों की पहचान

 

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

 

किशोरियों में पोषण व एनीमिया पर विशेष जागरूकता

 

उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की स्क्रीनिंग

 

क्षय एवं कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और उपचार

 

 

विशेष गतिविधियाँ

 

अभियान के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, योग और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी।

 

इस अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को जिला एवं विकासखंड स्तर पर होगा, जबकि 2 अक्टूबर को समापन समारोह में इसकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

सीएमएचओ का संदेश

 

डॉ. बबिता खरे ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और वे स्वस्थ व सशक्त बनेगी |

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment