सीधी के टमसार गांव में डायरिया का प्रकोप: 4

0 224

सीधी के टमसार गांव में डायरिया का प्रकोप: 4

 

दिन में 25 लोग बीमार; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप,

सीधी जिले के कुसमी विकासखंड के टमसार गांव में डायरिया का प्रकोप फैला है। बैगान टोला में 4 से 8 सितंबर के बीच 25 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

 

इसके बाद एसडीएम आरपी त्रिपाठी और सीईओ ज्ञानेन्द्र मिश्र ने मौके का निरीक्षण किया। ग्राम सरपंच मकरंद सिंह उइके और रामबहादुर प्रजापति ने स्वास्थ्य विभाग की मदद की। सरपंच ने निजी क्लिनिक से दवाएं उपलब्ध कराईं।संक्रमण रोकने के लिए गांव के कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया।

 

हर दिन बढ़ते ही गए मरीज,

 

स्वास्थ्य शिविर में करीब 80 ग्रामीणों की जांच की गई। समय पर इलाज से मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ है। अब स्थिति नियंत्रण में है। प्रभावित मरीजों में राजेश कुमार बैगा, मीना बैगा, सतकली बैगा, अंशू सिंह पठारी समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 4 सितंबर को पहला मरीज मिला। इसके बाद 5 सितंबर को 4, 6 सितंबर को 5, 7 सितंबर को 8 और 8 सितंबर को 4 नए मरीज सामने आए। 20 मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार में किया गया।

 

2 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल सीधी भेजा गया। 9 सितंबर को भी कुछ मरीजों के सैंपल लिए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment