सड़क की माग को लेकर कलेक्टर के पास जनसुनवाई में,सीधी जिले के चरकी गांव से बैगा जनजाति के लोग पहुंचे
सड़क की माग को लेकर कलेक्टर के पास जनसुनवाई में,सीधी जिले के चरकी गांव से बैगा जनजाति के लोग पहुंचे 
कलेक्टर की जन सुनवाई में आज दुरासिन माता मंदिर से वन चौकी चरकी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर राजस्व ग्राम चरकी के बैगा जनजाति के लोग पहुंचे। उनके द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत कुशमहर के राजस्व ग्राम चरकी के बैगा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र
दुरासिन माता मंदिर से वन चौकी चरकी तक सड़क का निर्माण करा दी जाए तो उनको आवागवन की सुविधा मिल जाएगी। सड़के के अभाव में उनके क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आपातकालीन स्थिति में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चरकी गांव चारों तरफ से वनों से घिरा हुआ है।