सीधी में शिक्षा पर हमला: नकल रोकने पर गेस्ट टीचर पर छात्रों का प्राणघातक हमला

0 617

सीधी। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में सोमवार को परीक्षा के दौरान नकल रोकना एक अतिथि शिक्षक को भारी पड़ गया। परीक्षा में नकल करने से रोकने पर गुस्साए छात्रों ने शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल शिक्षक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

घायल शिक्षक ने बताया कि त्रैमासिक परीक्षा के दौरान कुछ छात्र बार-बार नकल करने की कोशिश कर रहे थे। रोकने पर वे भड़क गए और परीक्षा समाप्त होने के बाद तीन छात्रों ने अपने बाहरी दोस्तों को बुलाकर स्कूल परिसर में ही हमला कर दिया।

 

हमलावरों ने शिक्षक पर चाकू से कई वार किए। इसमें दो वार सीधे सिर पर लगे, जिससे शिक्षक का सिर बुरी तरह फट गया और अधिक रक्तस्राव हुआ। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी घाव आए हैं।

 

घायल शिक्षक ने कहा कि हमलावर छात्र पहले से ही उदंड प्रवृत्ति के थे और नकल रोकने पर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल है।

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment