Breaking News

कोरसर सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंदेल ने जी.एस.टी. को लेकर दिए बड़ा बयान

0 453

 

 

संवाददाता दीपचंद्र साकेत

 

सिंगरौली कोरसर//08 सितंबर 2025//— जिले के डॉ. स्वाति सिंह चंदेल सरपंच कोरसर जिला सिंगरौली से बड़ा बयान सामने आया है कि, हाल में ही भारत सरकार के द्वारा (GST) में जो बदलाव किए गए हैं उनका मुख्य उद्देश्य (इज ऑफ लिविंग) और (इज ऑफ बीइंग बिजनेस) को मजबूत करना है ग्रामीण स्तर पर देखा जाए तो इस बदलाव से ग्रामीणों के जीवन स्तर एवं उनके रहन-सहन पर भी व्यापक परिवर्तन एवं प्रभाव देखने को मिलेगा ग्राम प्रधान होने के नाते मेरा मानना है कि जो (GST) में दरों में कटौती की गई है रोजमर्रा की जो चीज हैं वह 18% से 5% कर दी गई है इसके अलावा जो एग्रीकल्चर इक्विपमेंट है उनकी दरों में भी जो (GST) सस्ती कर दी गई है इससे ग्रामीणों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है क्योंकि रोजमर्रा के जो चीज हैं वह हमारे दैनिक जीवन के लिए उपयोगी है कृषि यंत्र इसके माध्यम से हम कृषि के संसाधनों में खेती में विकास कर सकते हैं इसके अलावा मूल रूप से सबसे बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है कि जो घरों में घर बनाने की लागत को कम कर दिया गया है हर नागरिक का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो तो इस माध्यम से घर बनाने की लागत में जो (GST) कम की गई है उसे हर नागरिक का घर बनाने का सपना पूर्ण होता दिखाई दे रहा है (GST) में और भी बहुत सारी बदलाव किए गए हैं (LIC) जीवन बीमा इसमें भी (GST) खत्म कर दी गई है यह सारे परिवर्तन ग्रामीण जनजीवन पर अपना एक सकारात्मक असर अपना प्रभाव दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं आने वाले समय में इस व्यापक बदलाव से हमारे जनजीवन और हमारे ग्रामीण स्तर को और ग्रामीण विकास को एक नई मजबूती मिलेगी (GST) के जो पैमाने तय किए गए हैं उससे ग्रामीण विकास के रूप में हर किसी का एक अपना घर होगा हर किसी के पास रोजमर्रा की चीजों के लिए जो किल्लते होती थी वो नहीं होगी कोई दिक्कत नहीं होगी और इस व्यापक बदलाव से ग्रामीणों का जो जीवन स्थल है वह सुधरेगा और गांव हमारे देश की हमारे भारत देश की नींव है इसलिए गांव को सुधार आर्थिक रूप से उन्नत समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए मैं शासन का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं हमारे माननीय प्रधानमंत्री यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का भी धन्यवाद क्या ज्ञापित करती हूं जिनकी वजह से यह सारी बदलाव निश्चित किए गए हैं और एक बार सभी को इसके लिए मैं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं कि (GST) में हुए इस बदलाव से हमारा भारत देश विकसित भारत के रूप में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा धन्यवाद।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment