Breaking News

सिंगरौली जिले में कोयला से भरे ट्रेलर में लगी आग:पायलट ने सूझबूझ से वाहन किनारे खड़ा किया; कूदकर बचाई जान,

0 273

सिंगरौली जिले में कोयला से भरे ट्रेलर में लगी आग:पायलट ने सूझबूझ से वाहन किनारे खड़ा किया; कूदकर बचाई जान,

सिंगरौली जिले के जयंत चौकी और सोनभद्र जिले की सीमा पर रविवार शाम 5:30 बजे एक कोयला ट्रेलर में आग लग गई। पायलट राकेश कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई।

 

जयंत कोयला खदान से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे ट्रेलर में जयंत चेक पोस्ट के बाद समस्या शुरू हुई। पायलट को इंजन के इंडिकेशन में खराबी दिखी। कुछ देर बाद कई इंडिकेटर बंद हो गए। इंजन से धुआं निकलने लगा।

राकेश ने तुरंत ट्रेलर को सड़क किनारे लगाने का प्रयास किया। इस दौरान आग ने पहले ड्राइवर केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। पायलट ने फौरन कूदकर अपनी जान बचाई।

 

फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन तब तक पायलट केबिन पूरी तरह से आग की लपटों में घिर चुका था। घटना का वीडियो अब सामने आया है। शक्ति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment