हार्डवेयर एडं प्लाईवुड की दुकान में चोरों ने सेधमारी कर उडाए 60 हजार रूपए
हार्डवेयर एडं प्लाईवुड की दुकान में चोरों ने सेधमारी कर उडाए 60 हजार रूपए
सीसी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना, पुलिस तलाश में जूटी
वनांचल समाचार जिला ब्युरो- निलेश कलसकर
पांढुरना,- नगर के हार्डवेयर एंड प्लाईवुड की दुकान में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दुकान में रखी 60 हजार की नगद राशि को चुराकर फरार हो गए, पूरी घटना यहां लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी निशांदेही पर पुलिस इन चोरों की तलाश में जूट गई है।
शनिवारी रविवार की दरमियानी रात को नगर के शंकर नगर क्षेत्र में स्थित राजस्थान हाडेवेयर एंड़ प्लाईवुड की दुकान में दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने दुकान का ताला तोड़कर यहां के गल्ले में रखे 60 हजार रूपए की नगद राशि को चुराकर फरार हो गए । प्रतिदिन की तरह ही रविवार की सुबह जब दुकान संचालक दुकान पहुंचे तो उन्हें दुकान का ताला टूटा मिला और गल्ले में रखी राशि नदारत मिली, सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा सुक्ष्मता से कि गई जांच तथा दुकान में लगे सीसी कैमरे में चोरी की यह कैद हो गई, जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा इन अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर इनकी तलाश में जूट गई है। पुलिस अधिकारियों ने संभावना व्यक्त कि है कि वे शिघ्र ही उन चोरों को पकड़ लेंगे ।