*केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस*

0 273

*केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस*

 

जमुना कोतमा(रिपोर्ट-राकेश शर्मा) केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा का आयोजन शिक्षकों द्वारा ही किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में आकाश बाबू, भावना पुरी, आदित्य नारायण मिश्र, भूपेंद्र गोल्हानी और शिवांगी यादव को केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रेषित “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पत्र” से सम्मानित किया गया। शिक्षकों के सम्मान में बालवाटिका के नन्हे विचारकों ने अपने विचार रखे। शिक्षकों में मृत्युंजय मिश्र ने स्वरचित कविता “शिक्षक”, योग शिक्षिका स्वाती शर्मा ने गीत तो नृत्य शिक्षिका पल्लवी जैन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। 12वीं कक्षा के विद्यार्थी छात्र प्राचार्य और छात्र शिक्षक की भूमिका में रहे। छात्रों ने अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और ईमानदारीपूर्ण निभाया।

 

छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक शिक्षक की भूमिका निभाना कितना चुनौतीपूर्ण होता है। सर्वश्रेष्ठ छात्र शिक्षक चुने गए ऋतु यादव और प्रवीण कुमार ने बताया कि शिक्षक का स्थान उनके जीवन मे सदैव सर्वोपरि रहा है। प्राचार्य मनोज कुमार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक का पद अत्यंत गरिमामय है और समाज में सर्वाधिक सम्मान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। प्राचार्य ने आगे कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है और उन्हें अपने विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान प्रदान करना है, बल्कि उन्हें जीवन के मूल्यों और नैतिकता की भी शिक्षा देनी है। छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों के लिए संगीतमय खेल स्पर्धाओं और छात्र- शिक्षकों के मध्य क्रिकेट और वॉलीबॉल का आयोजन किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment