सड़क परिवहन मार्ग को लेकर सांसद डॉक्टर मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की चर्चा 

0 227

सड़क परिवहन मार्ग को लेकर सांसद डॉक्टर मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की चर्चा

 

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 व सिंगरौली प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के विषय में विस्तृत चर्चा की और सड़क निर्माण में चल रहे कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओ से अवगत कराया।

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर मिश्रा को केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी जी ने शीघ्र सीधी सिंगरौली सड़क की निविदा आमंत्रित करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। सम्भवतः 15 सितंबर तक निविदा आमंत्रित की जाएगी।

इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह व भाजपा सिंगरौली के उपाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

सादर प्रकाशनार्थ

सांसद जनसंपर्क अधिकारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment