जीएसटी में भारी कटौती के बाद क्या-क्या होगा सस्ता, क्या-क्या होगा महगा

0 295

जीएसटी में भारी कटौती के बाद क्या-क्या होगा सस्ता, क्या-क्या होगा महगा

 

रिपोर्ट (राकेश शर्मा ) भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में भारी कटौती है। जिसके तहत अब सिर्फ दो दरे- 5% और 18% होंगी! 12% और 28% के स्लैब को समाप्त कर दिया गया है! इस फैसले से महंगाई से जूझ रही आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा! ब्रेड, दूध , एसी और कारे सस्ती हो जायेंगी! यह नई दरें 22 सितंबर से लागू होगी!12 और 28% के स्लैब को खत्म करने के फैसले पर जीएसटी काउंसलिंग ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। यह कदम अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज देने वाला साबित हो सकता है।

 

नई दरे 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से पहले ही कह चुके है कि इस बार देशवासियों को दोहरी दीपावली मनाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा!अब प्रमुख वस्तुओं पर निम्नलिखित कर होगा- 350 सीसी इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल 18%, हैंडीक्राफ्ट, मार्बल, ग्रेनाइट ,ब्लाक 5%, सीमेंट 18%, तिपहिया वाहन 18%, सभी प्रकार के ऑटो उपकरण 18%, पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, सिगरेट अतिरिक्त चीनी युक्त पैय 40%।

 

 

लॉटरी टिकट, सट्टेबाजी ,जुआ, घुडदौड़ और कैसीनो पर 40% जीएसटी लगेगा!छोटे कृषि ट्रैक्टरों को पूरी तरह जीएसटी से मुक्त किया गया है। बीमा पॉलिसी पर छूट दी गई है!दवाइयों पर 5% जीएसटी लगेगा जबकि कुछ दवाइयों पर शून्य दर भी हैं!सर्जिकल और डेंटल उपकरणों पर 5%जीएसटी लगेगा!छोटी कारों पर 18% जीएसटी लगेगा!बड़े वाहन (1500 सीसी से ऊपर या 4000 मिमी से अधिक लंबाई )और एसयूवी पर 40% जीएसटी लगेगा!

 

दैनिक उपयोग की अधिकांश वस्तुओं के मूल्य पर कमी आएगी। कांपी, किताबें ,पेंसिल ,रबर ,शॉपनर आदि कर मुक्त कर दिए गए हैं!दूध अब पूरी तरह टैक्स फ्री हो गया है पनीर घी मक्खन और नमकीन जैसी चीजों पर टैक्स घटकर 5% कर दिया गया है!प्राकृतिक शहद टैक्स फ्री रहेगा, जबकि कृत्रिम शहद पर टैक्स जारी रहेगा। साइकिल और उसके पार्ट्स पर टैक्स 5% कर दिया गया है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment