नौकरी बचाने का खेल – तीन संतान वाले अधीक्षक को सचिव ने दिलाई ढाल

0 495

नौकरी बचाने का खेल – तीन संतान वाले अधीक्षक को सचिव ने दिलाई ढाल

 

 

डिंडोरी। आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी में शासन के नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। ग्राम पंचायत अजवार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तत्कालीन पंचायत सचिव जगदीश धुर्वे और सीनियर बालक छात्रावास अझवार के अधीक्षक अमर सिंह मरावी ने मिलकर शासन की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।

शासन की स्पष्ट गाइडलाइन के अनुसार, 26 जनवरी 2001 के बाद नियुक्त किसी भी शासकीय कर्मचारी के दो से अधिक जीवित संतान नहीं होनी चाहिए। यदि किसी भी कर्मचारी के तीन या उससे अधिक संतान पाई जाती है, तो उसे नौकरी से तत्काल बर्खास्त किया जाना अनिवार्य है। लेकिन अजवार में पदस्थ अधीक्षक अमर सिंह मरावी इस नियम का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं।

 

तीन संतान होने के बावजूद नौकरी पर कायम!

 

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अधीक्षक अमर सिंह मरावी के तीन जीवित संतान हैं। बावजूद इसके वे आज भी छात्रावास अधीक्षक के पद पर बने हुए हैं। सामान्य परिस्थितियों में यह बात उनके सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन साबित होती और तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए थी। लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।

इस पूरे प्रकरण में पंचायत सचिव जगदीश धुर्वे की बड़ी भूमिका रही है। बताया जाता है कि सचिव ने अधीक्षक की समग्र आईडी (35071338) में जानबूझकर हेरफेर कर दी, ताकि उनकी वास्तविक संतान संख्या दर्ज ही न हो सके और शासन को धोखे में रखा जा सके। वहीं हॉस्टल अधीक्षक अमर सिंह मरावी के पिता दद्दू सिंह मरावी की समग्र आईडी (35068527) में अमर सिंह मरावी के पुत्र को उनकी आईडी में जोड़ दिया गया है मजे की बात यह है कि इसमें उनके पिता/अमर सिंह मरावी न लिख कर पिता की जगह उनके दादा दद्दू सिंह मरावी को पिता कर वेरिफाई कर दिया गया है जिससे साफ जाहिर होता है कि अज़्हवार सचिव जगदीश सिंह द्वारा खेल किया गया है !

 

गाइडलाइन सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित?

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment