भारतीय मजदूर संघ ने जिले में पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पौधारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया

0 332

भारतीय मजदूर संघ ने जिले में पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पौधारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किय

सीधी 28 अगस्त 2025
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री दीप नारायण द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति देते हुए बताया कि आज दिनांक को भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में स्थानीय कन्या महाविद्यालय सीधी पर अमृता देवी बलिदान दिवस को परम्परागत रूप से पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। तथा इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया।पर्यावरण के संरक्षण हेतु जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने पौधे रोपित कर उनके सुरक्षा की शपथ ली। इसके साथ ही अधिक से अधिक पौधे रोपित किये जाने व पर्यावरण को सुरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई सीधी द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार तथा औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर करीब एक सैकड़ा पौधों का रोपण किया गया। जिला मंत्री दीपनारायण द्विवेदी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरणीय क्रिया नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, आर्थिक, और स्वास्थ्य संबंधी हितों से भी जुड़ा हुआ है। यह हमें स्थायी और जीवंत भविष्य की ओर प्रेरित करता है।

भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई सीधी में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संध्या मिश्रा द्वारा पर्यावरण संरक्षण दिवस पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दीप नारायण द्विवेदी जिला मंत्री द्वारा किया गया तथा पौधो की रोपण तथा उसके संरक्षण पर बल दिया गया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से संभागीय कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के अध्यक्ष बीरभान सिंह, संघ के वरिष्ठ देवांशिक प्रताप सिंह, भारतीय मजदूर संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना चतुर्वेदी, भूपेंद्र सिंह विकास नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र मिश्रा आनंद अकेला प्रवेंद्र द्विवेदी, कार्यालय मंत्री प्रदीप कुमार साहू, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बाल्मीक तिवारी, कृषि ग्रामीण मजदूर संघके कार्यकारणी अध्यक्ष राजेश सिंह, अल्ट्राटेक सीमेन्ट यूनियन के महामंत्री व सीमेंट मजदूर महासंघ के प्रदेश सचिव उमानिवास मिश्रा, अल्ट्राटेक सीमेन्ट यूनियन के उपाध्यक्ष योगेन्द्र द्विवेदी, संगठन मंत्री संतोष माडेकर सहित कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं बड़ी सख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment