गोंडी चित्रकला म्यूजियम में भ्रष्टाचार, संस्कृति एवं कला विभाग बना रहा अनजान

0 574

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

10 करोड़ की राशि से तैयार हों रही है बिल्डिंग, निर्माण कार्य में अनेक जगह किया अवैध उत्खनन

 

 

 

डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत गोंडी चित्रकला के लिए प्रसिद्ध स्थल पाटनगढ़ में संस्कृति एवं कला स्थल पर कला को निखारने के लिए म्यूजियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें नीव से लेकर सीलिंग तक में अनियमितताएं बरती जा रही है जिसमें कालम निर्माण और बीम के बाद बाउंड्री वॉल निर्माण में भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी जांच किये जाने पर अनेक खामियां निकलकर आयेगी। इस पूरे बिल्डिंग निर्माण में विभागीय अमला और कर्मचारी मनमानी पूर्वक कार्य कर रहे हैं। बाउंड्री के ऊपर पुरानी ग्रिल लगाकर बनाया जा रहा है सूत्र बताते हैं कि ये पुराने ग्रिल और स्टेट लाईट लगाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। बता दें कि पूरे बिल्डिंग निर्माण कार्य में कहीं भी साईड बोर्ड और ड्राइंग नहीं लगाया गया है जिससे ये जानकारी मिल सके कि कैसे बिल्डिंग निर्माण कार्य होना है। वहीं बिल्डिंग निर्माण कार्य में अवैध खनन किया गया है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment