पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता नवीन कुमार सम्मानित

जहानाबाद। पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज की सच्चाई को उजागर करने वाले प्राइड इंडिया न्यूज़ के संवाददाता नवीन कुमार जी को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान प्रतिभा पल्लवन एजुकेशन ग्रुप, जहानाबाद के चेयरमैन आदरणीय अभिराम शर्मा जी द्वारा अंग वस्त्र एवं मेमेंटो सप्रेम भेंट कर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने नवीन कुमार जी के समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और सच्चे पत्रकार समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।
सम्मान समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने नवीन कुमार जी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।