आजमगढ़ पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

आजमगढ़ —
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होकर पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख करते हुए कहा गया कि निष्काम कर्म का यह संदेश हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा है और यही हमारे संविधान के मूल कर्तव्यों का सार भी है।
सभी पुलिस कर्मियों, उनके परिवारों तथा प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
✍️ जिला रिपोर्टर — प्रवीण जैन