घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा ने निकाली सेमरिया मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा,जिला अध्यक्ष, विधायक हुए शामिल

सीधी। सीधी विधानसभा के अंतर्गत सेमरिया मंडल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार में आयोजित तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और गर्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में सेमरिया मंडल के सेमरिया बाजार के अंतर्गत भव्य और शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान, डा देवेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पुष्पराज सिंह, योगेन्द्र सिंह, सेमरिया सरपंच सुरेश पाण्डेय, सरपंच श्रीमती निशा पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, संतोष द्विवेदी, प्राणनाथ शुक्ला, भानू पाण्डेय, पुनीत नारायण शुक्ला, राम लला पाण्डेय, के के गुप्ता, रेनू कोरी, सुभाष पाण्डेय, शैलेश तिवारी, दिवाकर यादव, गंगा यादव, शैलेन्द्र तिवारी, प्रवीण पाण्डेय सहित एवं पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।