सफलता की कहानी,मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जीवन स्तर में हो रहा सुधार- सुमन सिंह,

0 348

 

नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड 16 निवासी श्रीमती सुमन सिंह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाकर बेहद खुश है। सुमन का कहना है कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार ला रही है और हमारे जीवन निर्वाह में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी का दिल से धन्यवाद करती हूँ। लाड़ली बहना योजना से हर महीने 1250 रुपए की राशि मिलती है, अब रक्षाबंधन पर हर वर्ष की भांति 250 रुपए का अतिरिक्त उपहार भी मिला है। यह योजना मेरे घर की जरूरतों को पूरा करने में बहुत मददगार साबित हो रही है। सरकार ने हमें सम्मान और आत्मनिर्भरता दी है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाले रूपयों का उपयोग वह बच्चों की पढ़ाई और उनके खर्चे को पूरा करने में कर रही हैं। साथ ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति भी सहजता से कर पा रही हैं । बच्चे जब भी किसी चीज के लिए बोलते है वह उन्हें आसानी से दिला पाती हैं। खुशी की बात तो यह है कि हर महीने के निर्धारित तारीख को यह पैसा खाते में आ रहा है जिससे पैसों की चिंता नहीं रहती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment