Breaking News

सफलता की कहानी,रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मिले उपहार से खुश हैं लाडली बहना श्रीमती सुधा सिंह, 

0 415

सीधी जिले के जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम गाड़ाबबन की निवासी श्रीमती सुधा सिंह ने इस बार रक्षाबंधन में उपहार स्वरूप 250 रूपए की राशि भेजने के लिए लाडली बहनों के भईया प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हम बहनों के लिए इस योजना को लागू कर सराहनीय काम किया है। लाड़ली बहना योजना से हर महीने 1250 मिलते हैं, अब राखी के इस त्योहार में रक्षाबंधन से पहले ही 250 रूपये की अतिरिक्त राशि उपहार स्वरुप मिलना हम बहनों के लिए बहुत खास है। इससे मैं बहुत खुश हूँ। ये मदद हमें आत्मनिर्भर बनाती है और सरकार के इस स्नेह के लिए मैं आभारी हूँ। यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार ला रही है और हमारे जीवन निर्वाह में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाले रूपयों का उपयोग वह बच्चों की पढ़ाई और उनके खर्चे को पूरा करने में करती हैं। वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति भी सहजता से कर पा रही हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment