Breaking News

सीधी में बड़ा चिकित्सा विवाद: ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल चौक पर चक्काजाम

0 319

सीधी, मध्यप्रदेश — जिले के जिला अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम सर्रा थाना चुरहट निवासी गणेश केवट की गर्भवती पत्नी पूजा केवट (34) की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और तीन डॉक्टरों की टीम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।जिनके नाम परिजनों द्वारा अस्पताल नाम पता कर अपने सादे कागज पर लिखा हुआ दिखा रहे थे जिनके नाम परिजनों द्वारा बताया गया है उसमें विभा सिंह,अंकिता सिंह , प्रियंका सिंह है,परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

परिजनों के अनुसार, 4 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे पूजा को प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल लाया गया। जांच में डॉक्टरों ने बताया कि पेट में दो बच्चे हैं और एक बच्चा उल्टा है, इसलिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। सोनोग्राफी के लिए मिश्रा नर्सिंग होम भेजा गया और रिपोर्ट के बाद परिजनों से दो यूनिट खून की व्यवस्था कराई गई।

ऑपरेशन के बाद एक स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन पूजा की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि टांके लगाने के बाद उसकी हालत अचानक खराब हो गई और डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के चलते बच्चेदानी निकालनी पड़ी। आश्वासन दिए जाते रहे कि स्थिति सामान्य है, लेकिन रात 9 बजे पूजा की मौत हो गई।

हंगामा और पुलिस बल तैनात,

इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ अस्पताल चौक में चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। हालात को नियंत्रित करने तीन थानों की पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।

पुलिस का बयान,

थाना प्रभारी कोतवाली कन्हैयालाल बघेल ने बताया कि मामले को जीरो में दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

परिजनों की मांग,

परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर जांच और कठोर कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इलाज किया जाता तो पूजा की जान बचाई जा सकती थी।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment