नवांकुर सखियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, नवांकुर संस्थाओं ने किया पौधा वितरण,

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा वित्त पोषित नवांकुर संस्थाओं द्वारा चयनित नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किये गए। विकासखण्ड मंडला के सेक्टर लिंगा पौंड़ी के ग्राम किन्द्री, महाराजपुर सेक्टर के ग्राम मछरिया, पदमी सेक्टर के ग्राम सुकतरा, मंडला सेक्टर के ग्राम गौंझी रैयत की नवांकुर सखियों को नवांकुर संस्थाओं द्वारा पौधा वितरण के बाद कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही अपने-अपने घरों में पौधों को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी सहित अन्य कर्मचारियों, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सीएमसी एलडीपी के छात्र-छात्राओं एवं नवांकुर सखियों की उपस्थिति रही।