ग्राम पंचायत रामगढ़ में श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई

आज भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी द्वारा ग्राम पंचायत रामगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने श्रमिकों एवं ग्रामीण जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्रमिक वर्ग इन योजनाओं का लाभ उठा सकता है और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री शंकर दयाल शुक्ला, जिन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और योजनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी श्रमिक को योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो संघ उनकी पूरी सहायता करेगा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं भी साझा कीं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं श्रमिक वर्ग को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।