कृषि अधिकारियों ने किया कृषि केंद्र दुकानों का औचक निरीक्षण 

0 400

 

(रिपोर्ट – भगवती प्रसाद दुबे, मंडला ब्यूरो)

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जिले में कृषि विभाग की टीमें लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं। जिले में कहीं भी अमानक खाद-बीज, कीटनाशक तथा उर्वरक विकृय न होने पाये इसलिए संबंधित विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का /उर्वरक/बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को अनुविभागीय कृषि अधिकारी मधु अली एवं सहायक संचालक माया रामटेके द्वारा घुघरी विकासखंड के खाद विक्रय केंद्र मे. आदित्‍य नारायण अग्रवाल और में. नंदकिशोर अग्रवाल के उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बिना पी.ओ.एस. मशीन के उर्वरक का विक्रय किया जाना तथा बीज एवं कीटनाशक का स्‍टॉक पंजी/बिल फाइल नियमानुसार संधारित न किया जाना, पी.ओ.एस. मशीन में उपलब्‍ध भण्‍डारण एवं वास्‍तविक भण्‍डारण में भिन्‍नता पाया जाना और साथ ही बिल बुक कैश मेमो किसानों को नहीं दिया जाने जैसे अनियमितता पाई गई हैं। दल द्वारा निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु कार्यालय उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास मण्‍डला में प्रस्तुत कर दिया गया है। अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमति मधु अली एवं निरीक्षक श्रीमति माया रामटेके सहायक संचालक कृषि के साथ कृषि विस्तार अधिकारी शैलेन्द्र सैयाम और परसराम झरिया भी निरीक्षण के समय उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment