हरियाली अमावस्या पर,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड शहपुरा में नवांकुर सखी कार्यक्रम अंतर्गत 24/07/2025 को ग्राम गुरैया सेक्टर कोहानी देवरी का कार्यक्रम संपन्न हुआ

हरियाली अमावस्या पर,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड शहपुरा में नवांकुर सखी कार्यक्रम अंतर्गत 24/07/2025 को ग्राम गुरैया सेक्टर कोहानी देवरी का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोती बाई तेकाम जनपद सदस्य, सीता झा रिया उपसरपंच, फत्तू सिंह मरावी पीसीओ जनपद पंचायत शाहपुरा चंद्रभान झा रिया वार्ड मेंबर, भोला प्रसाद झा रिया वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे सर्वप्रथम भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया स्वागत उपरांत विकास खंड समन्वयक डॉ नीलेशवरी वैश्य द्वारा आयोजन का उद्देश्य बतलाते हुए कहा कि लगातार वनों की कटाई के कारण प्रकृति में जो असंतुलन की स्थिति बन रही है वह एक दिन भयावह रूप लेगी समय रहते हमें जागना होगा अब यह दायित्व नवांकुर सखी को दिया जा रहा है महिलाएं जैसे अपने अबोध शिशु का लालन पालन करती हैं उसी भांति इन पौधों को आपको इसी आशा के साथ दे रहे हैं कि इनका भली प्रकार से पोषण होगा और यह अभियान सफल होगा इसी तारतम्य में फत्तू सिंह जी ने बताया कि अंधाधुंध रसायन खाद का उपयोग पर्यावरण की स्थिति बिगाड़ रहा है जरूरत है पौधारोपण करते हुए जैविक खाद का उपयोग करें मुख्य मार्ग से होते हुए कलश यात्रा निकाली गई महिलाओं ने पर्यावरण बचा लो गीत गाया नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानन्द नवयुवक मंडल अध्यक्ष राम लाल रजक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया इस दौरान मेंटर पूजा साहू, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से प्रकाश अग्रवाल अरुण कुमार सतीश जायसवाल सहित प्रस्फुटन समिति सदस्य और नवांकुर सखियां उपस्थित रही
जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट